Jaunpur News : महिला ने परिवार पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, पांच नामजद समेत अज्ञात पर केस

Hindi News

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारी गांव नेवादा निवासी कंचन गुप्ता ने गांव के कुछ लोगों पर अपने और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंचन गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में मनोज, भोला और सुनील पुत्र लालजी, सीमा पुत्री लालजी तथा राजकुमारी पत्नी लालजी को आरोपी बनाया है। आरोप है कि इन लोगों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उनके परिवार पर हमला किया।

मारपीट में उनकी ननद रूपा और बेटी निशा के सिर में चोट आई। वहीं, पति कन्हैयालाल गुप्ता को डंडे से पीटा गया। कंचन के हाथ और गीता के पैर में भी चोट लगने की बात कही गई है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 115(2) और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top