Jaunpur News : सद्भावना पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

Hindi News

जौनपुर। रविवार रात्रि लगभग 11:00 बजे सद्भावना पुल से एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से अभियान शुरू कराया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सुंदरम मौर्य (20 वर्ष), निवासी गोपालापुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल तलाश अभियान जारी है। पुलिस युवक के नदी में कूदने के कारणों की जांच भी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश जारी थी।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top