Jaunpur News : भाजपा किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Hindi News

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला मछलीशहर किसान मोर्चा की ओर से सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने की, जबकि संचालन सौरभ द्विवेदी ने किया। राजेश सिंह स्टर्लिंग के नेतृत्व में आयोजित समारोह में संगठन की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि किसानों का उत्थान और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान भाजपा किसान मोर्चा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति में बैठे किसान तक पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए किसान चौपाल और खेत पर चर्चा जैसे अभियानों के माध्यम से किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य गांव, मंडल और जिला स्तर पर किसानों को जोड़ना तथा युवा और महिला किसानों को नेतृत्व के लिए आगे बढ़ाना है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, बिचौलियों से बचाने और जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। साथ ही ड्रोन तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रति किसानों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया जाएगा।

अंत में अनिल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top