Jaunpur News : उत्तर प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम में जौनपुर के शशांक यादव का चयन

Hindi News

जौनपुर। उत्तर प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए होने वाली वीनू माकड़ ट्रॉफी में जनपद के केराकत क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी शशांक यादव का चयन हुआ है। शशांक यादव ग्राम पसेवा, थाना-तहसील केराकत निवासी राजेश यादव के पुत्र हैं। वह पूर्व ग्राम प्रधान पसेवा राजबहादुर यादव के भतीजे हैं।

शशांक यादव के चाचा रमेश यादव ने बताया कि नोएडा में आयोजित प्रदेश स्तरीय कैंप में प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में हुआ है। चयन के बाद शशांक टीम के साथ पुडुचेरी में हैं, जहां प्रतियोगिता की तैयारियां चल रही हैं। शशांक के चयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top