Jaunpur News : बास्केटबॉल खिलाड़ी शिवांग सिंह को पुलिस विभाग में मिली नियुक्ति

Hindi News

चंदवक। क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी आर्मी जवान बलवंत सिंह के पुत्र बास्केटबॉल खिलाड़ी शिवांग सिंह को गुरुवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस विभाग में नियुक्ति पत्र दिया गया। शिवांग को मेडल अधिकारी विपिन सिंह द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।  शिवांग सिंह बास्केटबॉल का नेशनल खिलाड़ी हैं। प्रदेश के लिए कई पदक जीता है। उसकी शिक्षा पिता के साथ रहते हुए हाई स्कूल की राजस्थान के कोटा से व इंटर मीडिएट की शिक्षा हरियाणा के हिसार से पूरी हुई। वर्तमान में वह टीडी कॉलेज जौनपुर से स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष यशवंत सिंह के भतीजे शिवांग को शुरू से ही खेल के प्रति जुनून रहा। शिवांग की उपलब्धि पर मंगला सिंह, राजेन्द्र सिंह, विनय सिंह, सुरेंद्र शर्मा,महेंद्र प्रजापति सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top