Jaunpur News : स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के चलते 22 और 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के न्यायालय बंद

Hindi News

जौनपुर, 21 अक्टूबर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 23 अक्टूबर को होगा। इसके मद्देनजर कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय कक्षों को मतदेय स्थल बनाया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदान संपन्न कराने के लिए 22 अक्टूबर को मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट के न्यायालय कक्षों में पहुंचेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। निर्वाचन व्यवस्था के दृष्टिगत 22 और 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय वादकारियों के लिए बंद रहेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इन दोनों दिनों में कलेक्ट्रेट परिसर में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित लोगों से अपील है कि निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी आवश्यक कार्यवाही की योजना बनाएं।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top