Jaunpur News : युवक पर गड़ासे से हमला करने का आरोप मुकदमा दर्ज

Hindi News


मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव में युवक पर गड़ासे से हमला करने और उसकी गाड़ी तोड़ने का आरोप लगा है। मामले में घायल युवक की मां गुलाबी देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, गुलाबी देवी के बेटे आलोक यादव को 13 अक्तूबर को कुछ लोगों ने घर पहुंचकर मारपीट की थी। आरोप है कि 16 अक्तूबर को आलोक अपनी बीमार मां के लिए दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रानीपुर पहुंचने पर यशवंत यादव ,मानसिंह यादव  ने कथित तौर पर आशु यादव को गड़ासा देकर आलोक पर हमला करने के लिए उकसाया। आरोप है कि आलोक किसी तरह अपनी जान बचाकर अपनी बाइक छोड़कर भागने लगा लेकिन उसकी गाड़ी को तोड़ दिया गया। घटना में आलोक को गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित की मां ने 19 अक्तूबर को पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top