Jaunpur News : खेतासराय में धूमधाम से मना ऐतिहासिक भरत मिलाप, 22 झांकियों को मिला पुरस्कार

Hindi News

जौनपुर। खेतासराय कस्बे में गुरुवार रात ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन धूमधाम से हुआ। 14 साल के वनवास के बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। पूरा इलाका जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा।

रामलीला समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता मोनू के निर्देश पर नगर को बिजली की झालरों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। मध्यरात्रि में गोला बाजार से बैंड-बाजे के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें दुर्गा पूजा समितियों की प्रतिमाओं के साथ आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।

पुष्पक विमान के रूप में सजे राम रथ पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण विराजमान थे। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा भोर में गोला बाजार पहुंची, जहां भरत मिलाप का आयोजन हुआ। इस दौरान 22 झांकियों को एलईडी टीवी, रेंजर साइकिल और कूलर सहित अन्य पुरस्कार दिए गए।

महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की, जबकि श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, डिप्टी एसपी प्रीति वर्मा सहित पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम का संचालन रवि बरनवाल और रूपेश गुप्ता मोनू ने किया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top