जौनपुर। चलती ई-रिक्शा में सफर के दौरान एक महिला के गले से 25 ग्राम सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरीलाल पुत्र सहती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह हाल ही में अपनी पत्नी के साथ ई-रिक्शा से नतांज से पसेवा जा रहे थे। सरायबीर चौराहे और सिहौनी चौराहे के बीच एक अज्ञात महिला अपने बच्चे और तीन लड़कियों के साथ ई-रिक्शा में सवार हुई।
आरोप है कि उक्त महिला ने हरीलाल की पत्नी का हाथ दबाकर बैठने के दौरान मौका पाकर उसके गले से 25 ग्राम सोने की चेन निकाल ली। सिहौनी चौराहे पर महिला के उतरकर चले जाने के बाद चेन चोरी होने की जानकारी हुई।
हरीलाल ने आशंका जताई कि चेन उसी महिला ने चोरी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
