Jaunpur News : बाबा कारूबीर धाम में नए निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने बढ़ाया सहयोग

Hindi News

जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के डीह गड़वार नारीपुर स्थित बाबा कारूबीर धाम में नए निर्माण कार्य की शुरुआत विधि-विधान से की गई। धार्मिक स्थल के विकास और सुंदरता बढ़ाने के लिए ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से निर्माण कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबा कारूबीर धाम लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। धाम को भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से गांव और आसपास के लोगों ने आर्थिक सहयोग के साथ श्रमदान भी किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में सहूलियत मिलेगी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा के दरबार को भव्य बनाने के लिए आगे भी सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।

निर्माण कार्य शुरू होने से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top