Jaunpur News : तेजीबाजार में पुलिस ने 30 वाहनों और संदिग्धों की जांच की

Hindi News

जौनपुर। तेजीबाजार थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चोरी के वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रसिकापुर मोड़, सुभाष चौक समेत क्षेत्र के कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों और लोगों की जांच की गई।

थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कुल 30 वाहनों और लोगों की जांच की गई। पुलिस ने वाहनों के कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच में सभी वाहनों के कागजात सही पाए गए। वहीं, किसी भी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता सामने नहीं आई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान कोई अनियमितता नहीं मिलने पर सभी को जाने दिया गया। अभियान के दौरान तेजीबाजार थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top