Jaunpur News : शेरवा बाजार के आझू राय इंटर कॉलेज में भी बना PET परीक्षा केंद्र

Hindi News

जौनपुर। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 शुरू हो गई है। इस बार सिकरारा से करीब तीन किलोमीटर दूर शेरवा बाजार स्थित आझू राय इंटर कॉलेज, धनराजगंज, सरम को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां गाजीपुर, सोनभद्र, आजमगढ़ समेत कई अन्य जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं।

परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ अभ्यर्थी एक दिन पहले ही जौनपुर पहुंच गए थे, जबकि कई अभ्यर्थी रात में ही अपने घरों से परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुए। बाहरी जिलों से आए अभ्यर्थियों की सुबह से ही केंद्र पर आवाजाही बनी रही।

परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर कड़ी जांच की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। जांच के दौरान हाथ में कड़ा, अंगूठी और गले में किसी भी तरह के आभूषण पहनकर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के बेल्ट भी उतरवाए जा रहे हैं।

केंद्र पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराते हुए परीक्षा आयोजित की जा रही है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top