Jaunpur News : बाल काटने को लेकर विवाद में युवक पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला, हाथ फ्रैक्चर

Hindi News

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर (तदीपुर) गांव निवासी मोहित निषाद ने मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि बाल काटने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक अन्य युवक को भी चोटें आई हैं।

मोहित के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे की है। वह इला गांव में छोटू शर्मा से बाल कटवा रहे थे। इसी दौरान बाल काटने को लेकर हंस सिंह उर्फ आदर्श सिंह, विक्रम मौर्य और शिवम सिंह से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों और रॉड से हमला होने पर वह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

इस हमले में मोहित का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि निहाल निषाद को भी चोटें आई हैं।

पीड़ित की शिकायत पर मड़ियाहूं पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 117(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top