जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार साहू के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) चार्ज का विरोध जताया। इसके बाद एडीएम परमानंद झा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष संजीव कुमार साहू ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 15 अक्टूबर से UPI भुगतान पर 0.04 प्रतिशत एमडीआर चार्ज लगाने की बात कही जा रही है। इसी के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन भुगतान को लेकर व्यापारी पहले से ही परेशान हैं। ऐसे में एमडीआर चार्ज लागू होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसका असर डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। उन्होंने छोटे दुकानदारों और खुदरा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल भुगतान को आसान और सस्ता बनाने की मांग की।
