Jaunpur News : स्टेशन अधीक्षक ने रेल संवाद के जरिये यात्रियों से जानी समस्याएं

Hindi News

बक्शा(जौनपुर) बक्शा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने यात्रियों से रेल जन संवाद कार्यक्रम के तहत स्टेशन पर होने वाली असुविधाओं की जानकारी ली। स्वच्छ रेल स्वच्छ जल के तहत लखनऊ डिवीजन के निर्देश पर रेल यात्रियों को होने वाली परेशानियों की जानकारी ली गयी। स्टेशन परिसर में ही आयोजित कार्यक्रम में गोपालापुर गांव निवासी रेल यात्री गौरव प्रताप सिंह ने स्टेशन से सम्पर्क मार्ग तक सुगम रास्ता न होने एवं चार पहिया वाहन आने जाने की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने वाराणसी से सुल्तानपुर जाने वाली सुबह की पैसेंजर ट्रेन बंद होने से होने वाली असुविधा की जानकारी दी। स्टेशन परिसर में वॉशरूम में पानी न होने एवं कैंटीन  की समस्या से अवगत कराया। बख्शा गांव निवासी कुलदीप मौर्या ने स्टेशन परिसर में रात में पर्याप्त लाइट की कमी बताई। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई होने के बाद भी शौचालय में पानी न होने की प्रमुख समस्या बताया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने यात्रियों की समस्याओं को बिंदुवार जानकारी एकत्र कर उच्चाधिकारियो को अवगत कराने की बात कही।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top