Jaunpur News : भगवान परशुराम का जीवन धर्म, न्याय और शस्त्र के संतुलन का प्रतीक: आचार्य पवन त्रिपाठी

Hindi News

भदोही। भगवान परशुराम हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। उनका जीवन और योगदान धर्म, न्याय, और शस्त्र-शास्त्र के संतुलन का प्रतीक है। समाज विकास मंच के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक पांडे द्वारा भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा में आयोजित भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में बोलते हुए श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचारी और भ्रष्ट राजाओं ने शक्ति का दुरुपयोग किया, तब परशुराम ने धर्म की स्थापना के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अहंकारी और अन्यायी क्षत्रिय शासकों (जैसे राजा सहस्रबाहु) के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। इस अवसर पर श्री श्री 1008 जगतगुरु परमहंस आचार्य जी महाराज, परम पूज्य स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज समेत अनेक संत सामाजिक कार्यकर्ता एवं सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top