Jaunpur News : दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Hindi News

जौनपुर। सुरेरी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लालचन्द उर्फ करिया पटेल पुत्र लौधर उर्फ रामनाथ, निवासी मलेथू, थाना सुरेरी के रूप में हुई है। वह थाना सुरेरी में दर्ज मुकदमा संख्या 157/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(के) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र, उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय, कांस्टेबल अखिलेश गौड़, पंकज यादव और महिला कांस्टेबल रितू शामिल रहीं।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top