जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे संबंधित न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेंद्र प्रसाद सोनी पुत्र नकछेद निवासी सुरिस, थाना शाहगंज के रूप में हुई है। वह थाना शाहगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 57/2025 से संबंधित मामले में वारंटी था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352, 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
