Jaunpur News : मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक को मारी चाकू, पेट में धंसी रही; हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

Hindi News


जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर पालिका परिषद के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान डांस करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में कालीकुत्ती निवासी राजेश बिंद उर्फ हीरा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक, चाकू युवक के पेट में ही धंसी रह गई थी। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी बीच डांस करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान राजेश बिंद उर्फ हीरा पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि घटना कोतवाली थाने से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर नगर पालिका परिषद के पास हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विवाद की वजह और हमले में शामिल आरोपियों के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top