Jaunpur News : मन्नत के लिए स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित, गांव में तनाव; पुलिस तैनात

Hindi News

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में रविवार रात करीब नौ बजे मन्नत पूरी होने पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित किए जाने से तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। विवाद बढ़ने की आशंका पर प्रतिमा का बिना हवन-पूजन कराए ही पास की नहर में विसर्जन करा दिया गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संजीत कुमार गौतम ने अपनी बहन की मन्नत पूरी होने पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की थी। रविवार रात रवि गौतम प्रतिमा देखने पहुंचा था। आरोप है कि बच्चों के बीच विवाद को लेकर परिजनों ने उसे डांटा और थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर उसने प्रतिमा खंडित कर दी। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

प्रतिमा टूटने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और रवि की पिटाई कर दी। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई और पूछताछ शुरू की। परिजनों का आरोप है कि रवि अक्सर मारपीट करता है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमा खंडित किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रतिमा का विसर्जन कराया गया। पुलिस गांव की स्थिति पर नजर रख रही है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top