Jaunpur News : जौनपुर के पेंशनर ऑनलाइन जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, कोषागार आने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Hindi News


कोषागार जौनपुर से पेंशन प्राप्त करने वाले ऐसे सभी पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर, जिनके जीवन प्रमाण पत्र की अवधि नवंबर और दिसंबर में समाप्त हो रही है, वे अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोषागार आने की आवश्यकता नहीं होगी।

वरिष्ठ कोषाधिकारी उमा शंकर ने बताया कि पेंशनर आधिकारिक वेबसाइट www.jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र भेजने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ओटीपी, पेंशनर का नाम, पेंशन का प्रकार, पीपीओ नंबर, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड जैसी जानकारियां आवश्यक होंगी। इसके साथ फेस रिकग्निशन या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उन्होंने बताया कि पेंशनर अपने घर के नजदीकी डाकघर, जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे के माध्यम से भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप या अपने डिवाइस की मदद से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी संबंधित पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों से अपील की है कि वे समय रहते अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दें, ताकि पेंशन संबंधी प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा होने के बाद पेंशनरों को इसके लिए कोषागार का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top