जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में भूमि विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों ने रात के समय जमीन की पत्थरगड्डी उखाड़ दी। राजस्व विभाग की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की ओर से श्यामधर दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विजयशंकर पांडेय, अशोक पांडेय और प्रेम पांडेय ने रात में मौके पर पहुंचकर पत्थरगड्डी उखाड़ दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि राजस्व विभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
