Jaunpur News : बौरई गांव की सड़क बदहाल, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

Hindi News

जौनपुर। सुजानगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत बौरई में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ललित यादव, संजय निषाद, मुन्ना पाल और अखिलेश यादव ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने से आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। गांव में एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कराकर जल्द मरम्मत या नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क दुरुस्त होने से गांव के लोगों को रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top