Jaunpur News : पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Hindi News

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top