जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अमन सोनी पुत्र राजेंद्र प्रसाद सोनी निवासी सुरिश, थाना शाहगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 57/2025 में बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352, 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में शाहगंज पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को संबंधित न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
