जौनपुर। सुजानगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत बखोपुर में पिछले दस वर्षों से सड़क की हालत खराब है। सड़क की बदहाली के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं, अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए आने-जाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य जय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सड़क की खराब हालत से गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने या नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की है।
