Jaunpur News : उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित हुए जौनपुर के शुभम जायसवाल और अश्वनी यादव

Hindi News

जौनपुर। जिले के दो युवाओं का उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर चयन होने से उनके परिवारों और गांवों में खुशी का माहौल है। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव निवासी शुभम जायसवाल और बक्शा ब्लॉक के बेल्छा गांव निवासी अश्वनी कुमार यादव ने अपनी सफलता से क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

शुभम जायसवाल पूर्व प्रधान सुजीत कुमार जायसवाल के बेटे हैं, जबकि अश्वनी कुमार यादव राजेश यादव के पुत्र हैं। दोनों के चयन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शुभम को थानाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, कस्बा चौकी इंचार्ज रवि कुमार, पूर्व प्रधान आतिश सोनकर, वसीम अहमद और रमेश त्यागी समेत कई लोगों ने बधाई दी। वहीं, अश्वनी की सफलता पर उनके परिवार और गांव के लोगों ने खुशी जताई।

दोनों युवाओं की उपलब्धि को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है। लोगों ने उम्मीद जताई कि दोनों पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top