Jaunpur News : मदापुर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा पूजा उत्सव, विधायक रमेश चंद्र मिश्र पहुंचे

Hindi News

जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के मदापुर गांव में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

गुरुवार रात करीब आठ बजे बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र मदापुर पहुंचे। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। उनके आगमन से आयोजन से जुड़े लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

नवरात्र के अवसर पर गांव में रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से पूजा पंडालों की रौनक बढ़ गई है। पूजा समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। वहीं, युवा आयोजन को भव्य बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस दौरान शैलेश सिंह, पवन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, संतोष सिंह, अवनीश सिंह, मोहित सिंह, सत्यम प्रजापति, रवि प्रजापति, प्रेमनाथ प्रजापति, राकेश सिंह, संजय सिंह, रोहित मौर्य, रोशन सिंह, राधेश्याम मौर्य, रवि सिंह, विपुल यादव, रमेश यादव, महेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव और विपिन यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top