Jaunpur News : प्रो. आर. एन. त्रिपाठी जी ने कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया

Hindi News

चित्रकूट।काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर डाॅ. आर. एन. त्रिपाठी ने शुक्रवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट,उ.प्र. के नव नियुक्त कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

प्रो. त्रिपाठी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के सम्माननीय सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं। उनका समृद्ध शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होने की अपेक्षा है।

निजी विश्वविद्यालय से राज्य विश्वविद्यालय के रूप में परिवर्तित होने के उपरांत विश्वविद्यालय के समक्ष उत्पन्न प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं संरचनात्मक चुनौतियों के समाधान, शैक्षणिक गुणवत्ता में अभिवृद्धि, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था तथा समावेशी शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में उनके नेतृत्व से नई ऊर्जा और गति मिलने की आशा है।

विश्वविद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि प्रो. त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय विकास, नवाचार, उत्कृष्टता और दिव्यांग विद्यार्थियों के सशक्तीकरण के नए आयाम स्थापित करेगा।




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top