Jaunpur News : जौनपुर में जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की कठोर कैद

Hindi News

कोर्ट ने 21 हजार रुपये का लगाया जुर्माना, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई कार्रवाई

जौनपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के चलते एडीजे-2 की अदालत ने जानलेवा हमले के मामले में एक अभियुक्त को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर कुल 21 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में दर्ज मुकदमा संख्या 475/2018 में जाहिद पुत्र समी, निवासी तारापुर तकिया को दोषी ठहराया गया। 29 अक्टूबर 2026 को एडीजे-2 की अदालत ने उसे धारा 307 भादवि के तहत दोषसिद्ध करते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना जमा नहीं करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

वहीं, धारा 323 भादवि के तहत एक वर्ष के कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा भी सुनाई गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप यह सजा हुई।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top