Jaunpur News : मिशन शक्ति टीम की पहल पर पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का हुआ निस्तारण

Hindi News

जौनपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सरपतहाँ पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया। पुलिस टीम के समझाने-बुझाने पर दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने के लिए राजी हो गए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार 31 अक्टूबर को थानाध्यक्ष सरपतहाँ के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने ग्राम सवायन निवासी सुनीता पत्नी पप्पू के पारिवारिक विवाद के संबंध में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनकी बात सुनी। इस दौरान टीम ने दोनों पक्षों को समझाया और आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया।

पुलिस टीम की पहल और समझाइश के बाद पति-पत्नी दोनों आपसी सहमति से सुलह-समझौते के लिए तैयार हो गए। इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराते हुए संबंधित महिला को सकुशल एवं सुरक्षित उसके गांव सवायन भेज दिया।

इस कार्रवाई में मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर राय के साथ महिला आरक्षी शिवकली, माधुरी, मंगली सिंह और ज्योति मिश्रा शामिल रहीं। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और आपसी सहमति के माध्यम से सुलझाकर महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top