Jaunpur News : सरदार पटेल की जयंती से पूर्व भाजपाइयों ने प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण

Hindi News

ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ईशान जायसवाल के नेतृत्व में विकास भवन परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

31 अक्टूबर को मुंगरा बादशाहपुर में होगी जनसभा

जौनपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती से एक दिन पूर्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने विकास भवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईशान जायसवाल (राम) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश की ओर से 28 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश के 98 जिलों में 'सबसे ऊंचे सरदार' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले की सभी विधानसभाओं में प्रमुख स्थानों पर सरदार पटेल के बड़े कटआउट, बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के अंतिम दिन 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, विमल भोजवाल, अमर जौहरी, संजय गिरी, वेदप्रकाश, अंकित, ईलू और दीपक सहित भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। लगातार बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अमर जौहरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान 'सरदार पटेल अमर रहें' और 'भारत माता की जय' के नारों से परिसर गूंज उठा।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top