Jaunpur News : सीमा द्विवेदी ने मां अम्बा धाम में किया दर्शन-पूजन

Hindi News

जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध मां अम्बा धाम (बसरही) पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां अम्बा के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की।

दर्शन-पूजन के बाद सांसद ने मंदिर परिसर में स्थानीय नागरिकों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

सांसद ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान पर जोर दिया।

इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु और भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top