Jaunpur News : पोल झुकने से 62 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, मरम्मत में जुटी टीम

Hindi News

जौनपुर। गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे खर्गसेनपुर गांव में धान के खेत के बीच 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र छातीडीह (चवरी) की लाइन का पोल अचानक एक तरफ झुक गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना का असर उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडरों पर पड़ा, जिससे करीब 62 गांवों की बिजली गुल हो गई।

बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। छातीडीह उपकेंद्र के लाइनमैन राजगुरु प्रजापति अपने सहयोगियों के साथ मरम्मत कार्य में जुट गए। टड़वा उपकेंद्र की टीम को भी सहायता के लिए लगाया गया है।

पोल झुकने से हरीपुर, विश्व बैंक, चक्के, नेवादा और कनुवानी फीडर से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। विद्युत कर्मचारी तकनीकी जांच कर लाइन और पोल को दुरुस्त करने में लगे हैं। सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

विभागीय स्तर पर उम्मीद जताई गई है कि तकनीकी बाधा नहीं आने पर शाम करीब पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल कर्मचारियों का पूरा जोर जल्द से जल्द मरम्मत पूरी कर प्रभावित गांवों में बिजली बहाल करने पर है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top