Jaunpur News : केराकत पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के दो पीड़ितों को वापस मिले 11,817 रुपये

Hindi News


जौनपुर। साइबर ठगी के शिकार लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जौनपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना केराकत की साइबर पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार दो लोगों की कुल 11,817 रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में वापस कराई है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ितों को राहत मिली है।

पुलिस के अनुसार, केराकत थाना क्षेत्र के कुसैला निवासी सर्वेन्द्र कुमार मौर्य पुत्र मंजन राम मौर्य ने अपने बैंक खाते से साइबर धोखाधड़ी होने की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से ठगी गई 5,000 रुपये की धनराशि वापस कराई।

वहीं, कस्बा केराकत निवासी शाहआलम मो. युसुफ ने भी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपने बैंक खाते से धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6,817 रुपये की धनराशि बरामद कर उनके बैंक खाते में वापस कराई।

थाना केराकत की साइबर पुलिस टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित धनराशि को होल्ड/लीन कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों पीड़ितों को कुल 11,817 रुपये वापस दिलाए।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, निरीक्षक अपराध राजेश मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर कमलापति, हेड कांस्टेबल विजय यादव तथा महिला कांस्टेबल आयुषी यादव शामिल रहीं।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top