Jaunpur News : पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Hindi News


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top