Jaunpur News : पुराने विवाद में घर पहुंचकर व्यक्ति को पीटा, 2 पर केस

Hindi News

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में पुराने विवाद को लेकर दो युवकों ने एक व्यक्ति के घर पहुंचकर मारपीट की। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी पांचू राम प्रजापति ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर की रात करीब आठ बजे सफीपुर गांव के विवेक यादव और विकास यादव पुत्रगण सुभाष यादव उनके घर पहुंचे। दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि जाते समय दोनों जान से मारने की धमकी भी देकर गए। पीड़ित ने 9 नवंबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि विवेक और विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top