Jaunpur News : भैया दूज पर मंदिर में अन्नकूट, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

Hindi News

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के समोधपुर गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भैया दूज के अवसर पर अन्नकूट और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में श्रीराम और माता जानकी की अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित हैं। यहां प्रतिवर्ष दीपावली के दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान 24 घंटे तक श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित वीरेंद्र मिश्रा ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आरती में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता ओमप्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, शशि प्रकाश सिंह, विनोद सिंह मंदिर, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी राणा प्रताप सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, यूपी सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, मनजीत सिंह मोनू, रणंजय सिंह टोनू, सोमेश सिंह और शिवानन्द सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top