Jaunpur News : विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Hindi News

पोलिंग पार्टियों की रवानगी, वापसी और मतगणना की व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

जौनपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों के मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में अधिकारियों की टीम ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान के बाद उनकी रिसीविंग तथा मतगणना के लिए आवश्यक स्थानों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर में आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top