Jaunpur News : बाल मेले में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम, स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र

Hindi News

मड़ियाहूं। चिल्ड्रेन गाइड स्कूल जोगापुर मड़ियाहूं में बाल मेला एवं अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई बोर्ड जौनपुर के डिप्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. पंकज सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ. लीना तिवारी, प्राचार्य डॉ. सुरेश पाठक, प्रधानाध्यापक डॉ. राजेश तिवारी और नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुदित सक्सेना रहे।
अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बाल मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। विद्यालय के प्रबंधक स्वर्ण सिंह टीटू एवं प्रधानाचार्य श्रीमती रीना सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
बाल मेले में क्षेत्र के करीब एक दर्जन विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
अंत में प्रबंधक स्वर्ण सिंह टीटू ने बच्चों और शिक्षकों की मेहनत, समर्पण एवं सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे रचनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर डॉ. श्याम दत्त दुबे, डॉ. परमजीत सिंह सहित क्षेत्र के अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक द्विवेदी एवं मुकेश द्विवेदी ने किया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top