Jaunpur News : रोजगार मेले में 611 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

Hindi News
जौनपुर। उत्तर प्रदेश ‘रोजगार मिशन‘ के अन्तर्गत वर्ष-2026 में युवाओं को उनकी शैक्षिक, तकनीकी एवं कौशल के अनुरूप अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपदस्तरीय नौ विधानसभा क्षेत्रों में ‘रोजगार मेलों‘ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में जफराबाद क्षेत्र में मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक में रोजगार मेला लगा जहां विभिन्न निजी क्षेत्रों की उपस्थित कम्पनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किये गये कुल 5 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया। रोजगार मेले में कुल 15 कम्पनियों में कुल 611 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग/साक्षात्कार दिया जिसमें से कुल 304 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डा. अजय सिंह, पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, प्राचार्या राजकीय पॉलिटेक्निक, जिला सेवायोजन अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा देश का भविष्य एवं ताकत है। प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेला में युवाओं को उनके योग्यता एवं कौशल के अनुरूप नौकरियां निजी क्षेत्र के माध्यम से रोजगार से जोड़ने का निरन्तर प्रयास करके आगे बढ़ने तथा वृद्धि करने एवं स्वतः रोजगार के माध्यम से बेहतर अवसर प्रदान कराये जा रहे।
रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों एवं नियोजकों सहित 15 से अधिक कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में शैक्षिक योग्यता- दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों के साथ श्रमिकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। युवाओं ने विभिन्न कम्पनियों के स्टॉल पर पहुचकर अपनी शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यतानुसार आवेदन किया तथा कम्पनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार एवं चयन प्रकिया में प्रगिभाग किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान सहित कार्यालय के तमाम अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top