Jaunpur News : मेडिकल कालेज के छात्र—छात्राओं ने येलो लाइन कैम्पेन का किया आयोजन

Hindi News


जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डा. गंगा राम गौतम ने बताया कि तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अन्तर्गत राजकीय मेडिकल कालेज जौनपुर में येलो लाइन कैम्पेन का आयोजन किया गया। उक्त कैम्पेन में प्राचार्य प्रो. डा. आरबी. कमल एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. जाफरी ने युवाओं को तम्बाकू एवं नशे से दूर रहने हेतु आह्वान किया। उक्त अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, एफएससी जय प्रकाश गुप्ता, डीईओ कुलदीप श्रीवास्तव सहित कॉलेज के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top