जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गड़ैला गांव निवासी 63 वर्षीय ध्रुवराज सिंह की फरीदाबाद में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार शाम एक बड़े वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ध्रुवराज सिंह स्वर्गीय आद्या प्रसाद सिंह के पुत्र थे। वे पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रह रहे थे और फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार शाम काम खत्म करने के बाद वे पैदल अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बड़े वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनका इकलौता बेटा अभिषेक सिंह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उधर, गांव में रामलीला के पहले दिन का कार्यक्रम भी शोक के चलते स्थगित कर दिया गया।
Jaunpur News : सड़क हादसे में जौनपुर के 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत
November 11, 2026
Share to other apps
