Jaunpur News : गोवर्धन पूजा पर गौशालाओं में हुई गौमाता की पूजा

Hindi News

जौनपुर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में गौमाता की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और संसार के कल्याण की कामना की गई। बताया गया कि सिधाई गांव की अस्थायी गौशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा हुई, जबकि खुदौली धाम की गौशाला में भी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। शाहगंज विकासखंड के सिधाई गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा ने गौमाता की पूजा कर उन्हें फल खिलाए। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। इस मौके पर उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज, प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण बिंद और सचिव शिवमूर्ति यादव मौजूद रहे। वहीं, खुदौली धाम में ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह विक्रम 'गुरुजी' महाराज ने पूजा-अर्चना कर सभी जीवों के कल्याण की कामना की।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top