जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। डीएम ने किसानों को कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाकर क्लस्टर के रूप में खेती करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कृषि से बड़ा कोई उद्योग नहीं है। किसान अनुदान पर ग्रीन हाउस बनाकर बड़े स्तर पर शिमला मिर्च, टमाटर और फूलों की खेती कर सकते हैं। सामूहिक रूप से एक फसल की खेती करने से बाजार आसानी से उपलब्ध होगा, लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा।
Jaunpur News : नई तकनीक अपनाकर खेती में समृद्धि लाएं किसान : डीएम
November 18, 2026
Share to other apps

