Jaunpur News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Hindi News
Jaunpur News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया


जौनपुर। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा फरीदाबाद स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के सामने हुआ। मृतक की पहचान करंजाकला क्षेत्र के देवकली गांव निवासी रंजीत सोनकर (पुत्र स्व. रामचरन) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रंजीत बुधवार सुबह करीब छह बजे बाइक से चौकियां नई मंडी फलमंडी जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रंजीत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चार साल पहले ही उनकी शादी हुई थी और उनकी चार साल की एक मासूम बेटी है। पिता की मौत से बच्ची के सिर से साया उठ गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पिकअप और चालक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top