Jaunpur News : बेटे की पिटाई और घर के कैमरे तोड़ने का आरोप, पांच लोगों पर केस

Hindi News


जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव में एक महिला ने पड़ोसी परिवार के लोगों पर घर में घुसकर उसके बेटे की पिटाई करने और सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक, कंचन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, विशाल गुप्ता और निशा गुप्ता ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर उसके घर पर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके बेटे को लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीटा तथा घर में लगे कैमरे तोड़ दिए। महिला ने कुत्तों से कटवाने का आरोप भी लगाया है। रविवार की शाम करीब 4 बजे मड़ियाहूं पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top