Jaunpur News : हत्या के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Hindi News

तेजीबाजार पुलिस ने कलिंजरा बाजार से दबोचा

मारपीट में घायल रमेश यादव की उपचार के लिए ले जाते समय हुई थी मौत

जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बसरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को कलिंजरा बाजार से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, बसरा गांव में 8 नवंबर की रात करीब आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि आठ लोगों ने एकराय होकर रमेश यादव (40), मुन्नू यादव और प्रदीप यादव के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जा रहे थे, तभी रमेश यादव की मौत हो गई।

घटना के संबंध में तेजीबाजार थाने में मुकदमा संख्या 257/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में वांछित बसरा गांव निवासी रामसिंह चौहान उर्फ टेनी पुत्र स्व. फूलचन्द्र उर्फ फुले चौहान और शिवा चौहान पुत्र राजकुमार चौहान की पुलिस तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तेजीबाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल, उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल अतुल मिश्रा, विवेक विश्वकर्मा, पंकज यादव, महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह, किरन यादव और सृष्टि चौधरी शामिल रहीं।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top