जौनपुर। सुरेरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा और लोहे का सरिया भी बरामद किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पठखौली गांव निवासी ओमप्रकाश पाठक पुत्र स्व. सत्यनारायण पाठक, आशु पाठक उर्फ सत्यसरोवर पुत्र सत्यप्रकाश पाठक और विपुल पाठक पुत्र प्रभाकर पाठक के रूप में हुई है। तीनों थाना सुरेरी क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मंगलवार को तीनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र, उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय, कांस्टेबल अंकित कुमार राय, अमन यादव और धीरज विश्वकर्मा शामिल रहे।
