Jaunpur News : बाल दिवस की पूर्व संध्या पर शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिले

Hindi News

जौनपुर,सवाददाता। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवम पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने ग्राम सभा बिरहदपुर में एक सराहनीय पहल किया। नन्हे बच्चों के बीच स्कूल बैग, पेन, कॉपी और चॉकलेट वितरित की। शैक्षणिक सामग्री और उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। 
इस अवसर पर रक्षित प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने सपनों को साकार करने और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर देती है। आज के बच्चे ही कल के देश का भविष्य हैं। यदि उनके हाथों में किताबें और कंधों पर बस्ते होंगे, तो वे निश्चित रूप से एक बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे।
वहीं दिव्यांशु सिंह ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर आई छोटी-सी मुस्कान भी किसी बड़े बदलाव की शुरुआत हो सकती है। हमारा उद्देश्य केवल उपहार बांटना नहीं हैं। बल्कि बच्चों के मन में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना और उन्हें यह एहसास कराना है कि समाज उनके सपनों और भविष्य की चिंता करता है। यदि हमारी छोटी-सी पहल किसी बच्चे को पढ़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सके, तो यही हमारे प्रयास की सबसे बड़ी सार्थकता होगी।
इस अवसर पर देवांश सिंह, नितेश पाल,प्रान्शु सिंह यश सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top